कला-संस्कृतिआस-पड़ोसबिग ब्रेकिंग

मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले चार शूटर को दबोचा

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। नवी मुंबई पुलिस ने लारेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को गिरफ्तार कर बालीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की नाकाम साजिश का पर्दाफाश किया है। सभी आरोपितों पर पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की साजिश रचने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल बिश्नोई और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तानी हथियार डीलर से एके-47, एम-16 और एके-92 तथा अन्य अत्याधुनिक हथियार खरीदकर सलमान की हत्या की साजिश रची थी। आरोपित सलमान की कार को रोक कर हमला करना चाहते थे।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। आरोपित जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे।

बिश्नोई भाइयों के इशारे पर शूटरों ने सलमान खान के घर और फार्महाउस की रेकी की थी। आरोपित अजय कश्यप ने वीडियो काल के जरिये पाकिस्तान में डोगर नाम के शख्स से संपर्क किया और सलमान पर हमला के लिए पाकिस्तान से एके-47 जैसे हथियार मंगवाए गए।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के गिरोह के करीब 60 से 70 सदस्य मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आए हैं और सलमान खान पर निगाह रख रहे हैं।

सलमान पर हमला करने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करने का भी षड्यंत्र रचा गया था। हमले कर आरोपित कन्याकुमारी से नाव के जरिये श्रीलंका भागना चाहते थे।

बता दें कि लारेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने के आरोप में दो शूटरों की गिरफ्तारी से एक महीने पहले यह साजिश रची थी। इस मामले में लारेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा और गोल्डी बरार समेत 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सलमान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की गई थी।

मैथिली ठाकुर के इस गाने के मुरीद हुए पीएम नरेंद्र मोदी

गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में झारखंड भी ले रहा हिस्सा

मंत्री चंपई सोरेन ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन का किया उद्घाटन

रांची के कांके रिजॉर्ट में 17 जून को गुरु रंधावा की ऐतिहासिक शो की तैयारी जोरों पर, प्री ऑनलाइन बुकिंग जारी

डॉ. अभय सागर मिंज की दूसरी कृति ‘आदिवासी दर्पण’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
भयानक हादसा का शिकार हुआ तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा काफिला These 5 science museums must be shown to children once The beautiful historical Golghar of Patna Naxalite bunker and camp demolished in forested hilly area of Jharkhand
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once