अन्य
    Thursday, May 2, 2024
    अन्य

      जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, नया साल मनाकर लौट रहे 6 दोस्तों की मौत

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नव वर्ष-2024 के पहले ही दिन बहुत दुखद खबर झारखंड से सामने आई है। जमशेदपुर में नए साल की पार्टी मनाकर वापस लौट रहे 6 दोस्तों की एक साथ मौत हो  गई।

      मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के जमशेदपुर शहर में 1 जनवरी, 2024 दिन सोमवार को सुबह एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं।

      पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे बिस्टुपुर पुलिस थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस चौराहे के पास हुई।

      जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने बताया कि कार में 5 लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन इसमें 8 लोग यात्रा कर रहे थे। कार पहले डिवाइडर और फिर सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई।

      उन्होंने कहा कि हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि बाकी दो घायलों का इलाज चल रहा है।

      बिहार में भी सड़क हादसाः बिहार के जमुई में भी एक बड़ा सड़क हादसा नए साल पर हो गए है। यह एक अनियंत्रित ट्रक ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

      खैरा थाना क्षेत्र में जमुई-गिद्धौर मुख्य राजमार्ग पर एक बालू लदे ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बानाडीह गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र उपेंद्र यादव के रूप में हुई है।

      मिली जानकारी के अनुसार गिद्धौर थाना क्षेत्र के बानाडीह गांव निवासी उपेंद्र यादव अपनी बाइक से गिद्धौर बाजार जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!