देशबिहारशिक्षा

साहित्यकार मुकेश की छठी पुस्तक ‘साहित्य की एक किरण’ का लोकार्पण

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। साहित्यकार मुकेश कुमार सिन्हा की छठी पुस्तक ‘साहित्य की एक किरण’ का लोकार्पण पटना पुस्तक मेला के लेफ्टिनेंट कमांडर शिवांगी सिंह मंच पर ‘आयाम’ के बैनर तले किया गया।

मविवि की सिंडिकेट की पूर्व सदस्या डॉ शहनाज बानो, जी डी एम महाविद्यालय, लोहिया नगर की पूर्व प्राचार्य प्रो. उषा सिन्हा, जी डी वीमेंस कॉलेज, पटना की दर्शन शास्त्र की प्रोफेसर वीणा अमृत, वरिष्ठ कवयित्री डॉ. भावना शेखर, डॉ सुमेधा पाठक, किरण सिंह आदि ने संयुक्त रूप में पुस्तक का लोकार्पण किया।

साहित्यकारों ने कहा कि किरण सिंह की पुस्तकों को तल्लीनता से पढ़कर युवा साहित्यकार मुकेश कुमार सिन्हा ने उसे पुस्तक का रूप दिया है, जो प्रशंसनीय है।

युवा साहित्यकार श्री सिन्हा ने बताया है कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा सुभद्रा कुमारी चौहान बाल साहित्य सम्मान, सूर पुरस्कार आदि सम्मानों से सम्मानित किरण सिंह ने समाज को लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक पुस्तकों का अनमोल तोहफा दिया है। लोकार्पित पुस्तक ‘साहित्य की एक किरण’ में किरण सिंह की किताबों पर समीक्षकीय दृष्टिकोण है।

युवा साहित्यकार मुकेश कुमार सिन्हा का एक काव्य संग्रह ‘तेरा मजहब क्या है चाँद’ प्रकाशित है, जबकि समीक्षा विधा में यह पाँचवीं पुस्तक है। इसके पूर्व किताबें क्या कहती हैं?, बातें किताबों की, अनिरुद्ध प्रसाद विमल का काव्य वैभव एवं यात्रा किताबों की प्रकाशित हो चुकी है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=M2N1Kn0hZBw[/embedyt]

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once