अन्य
    Tuesday, February 18, 2025
    19 C
    Patna
    अन्य

      जमीन कारोबारी राजद नेता का अपहरण, हथियार के बल ऑफिस से उठाया और मारपीट करते ले गया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के  छपरा में आज मंगलवार सुबह करीब 4 बजे नकाबपोश बदमाशों ने राजद नेता सुनील कुमार राय का अपहरण कर लिया। उनका अपहरण उनके साढ़ा स्थित ऑफिस से किया गया है। सुनील कुमार राय राजद से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं।

      सुनील कुमार के अपहरण का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि 5-6 लोग उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें स्कॉर्पियो में बिठा रहे हैं। वारदात स्थल से थोड़ी दूर पर उनका मोबाइल फोन भी मिला है।

      आशंका है कि लोकेशन ट्रेस न हो, इसलिए अपराधियों ने उनका फोन किडनैपिंग के बाद फेंक दिया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।

      अपहरण के बाद सुनील राय के साढ़ा स्थित आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। घटना के बाद पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

      राजद नेता सुनील राय जमीनी कारोबार से जुड़े हैं। पूर्व में भी कई बार उनका दूसरों से जमीन को लेकर विवाद हो चुका है।

      सुनील राय अपने आवास में रहते है, जो कार्यालय से 700 मीटर की दूरी पर है। इतनी सुबह वह कार्यालय क्यों पहुंचे इसकी चर्चा जोरों पर है।

      अपहरण को लेकर राजद नेता के परिजन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। पुलिस एक स्पेशल टीम बनाकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

      बिहार के 836 स्कूलों में पीएमश्री योजना लागू, जानें अहम बदलाव

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के शिक्षा क्षेत्र में...

      प्रगति यात्रा का आकर्षण बनी मधुरेंद्र की यह कलाकृति, मुख्यमंत्री भी हुए मुरीद

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में विकास की नई...

      बिहार भू सर्वे: दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज़, शहरी क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा कार्रवाई

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में ज़मीन सर्वेक्षण (बिहार...

      सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त राशन और पैसा को लेकर राजनीतिक दलों को लताड़ा

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चुनावों से पहले राजनीतिक...

      नासा की चेतावनी: एस्टेरॉयड वाइआर 4 से धरती को खतरा, जानें आशंका!

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अंतरिक्ष में घूमते खतरनाक...

      Topics

      अब इन 6 उत्पाद को मिलेगा जीआई टैग, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में खुला सेंटर

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के छह विशिष्ट उत्पादों...

      पटना SSP की बड़ी कार्रवाई: 500 केस IEO पर FIR दर्ज करने का आदेश

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज))। राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन...

      गजब! राजधानी पटना के थाना से जब्त वाहन लेकर फरार हुआ शराब माफिया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना में...

      Related Articles