जरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहार

पुलिस टीम पर हमला, जवानों को पीटा, थानेदार का रिवाल्वर छीना

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। राजधानी पटना से सटे धनरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर बाजार गाँव में‌ एक अपराधी को गिरफ्तार करने गई करायपरसुराय थाना पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने पुलिस कर्मियों की पिटाई करते हुए थानाध्यक्ष का रिवाल्वर छीन ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करायपरसुराय‌ थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में धनरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर बाजार में एक अपराधी को गिरफ्तार  करने पुलिस गई थी।

इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडे, राड‌ से अचानक हमला कर पुलिस कर्मियों को जख्मी कर दिया  और आरोपित को छुड़ा लिया असमाजिक तत्वों के द्वारा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार की रिवाल्वर भी छीन ली गई।

हालांकि पुलिसकर्मियों द्वारा रिवाल्वर बरामद कर लिया गया है।  इस घटना में थाने के सिपाही नागेंद्र कुमार समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं, जिन्हें निजी चिकित्सालय में तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के समय यह घटना घटी है उनलोगो की तलाश के लिए हम लोग छपमारी कर रहें है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A06DOW9h1bQ[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=pEQUXTYLGpg[/embedyt]

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button