चुनाव डेस्कदेशबिग ब्रेकिंगराजनीति

राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में 27 जून को होगी सुनवाई, कहा था- ‘सभी मोदी नाम वाले चोर होते है’

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झारखंड हाई कोर्ट में राहुल गांधी की ओर से दायर याचिका पर 27 जून को सुनवाई होगी। कोर्ट ने इसके लिए अगली तारीख दी है। मामले की सुनवाई गुरुवार को अपरिहार्य कारणों से नहीं हो सकी।

मामला जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने राहुल गांधी पर किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी रखा है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के खिलाफ निचली अदालत में याचिका दाखिल की गई थी। इसमें उनके एक बयान का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया था कि उन्होंने कहा कि ‘सभी मोदी नाम वाले चोर होते है’।

इस बयान से एक जाति विशेष के लोगों की भावनाएं आहत हुईं। लिहाजा मोदी सरनेम वाले याचिकाकर्ता ने मानहानि का मुकदमा दाखिल कर दिया।

निचली अदालत ने इस याचिका का संज्ञान ले लिया, जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button