देशबिग ब्रेकिंगबिहार

बिहार के चार मजदूरों की नागालैंड में सड़क दुर्घटना में मौत

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत रज्जीगंज गांव के चार मजदूरों की नागालैंड के दीमापुर सा मईल स्थान पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

यह सूचना मिलते ही इनके घरों में कोहराम मच गया। यह लोग पांच दिन पहले मजदूरी करने नागालैंड गए थे।

इस हादसे में नागेश्वर महतो के 24 वर्षीय पुत्र रघुवंश महतो, रामसागर महतो के 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार, धर्मदेव चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र संजय कुमार और ओम प्रकाश महतो के 19 वर्षीय पुत्र शिव नंदन कुमार की मौत हो गई।

ये लोग शनिवार सुबह अपने आवास से मजदूरी के लिए कार्यस्थल पर मैजिक से जा रहे थे। रास्ते में पीछे से तेल टैंकर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।

इनके परिवारों को रविवार को सूचना दी गई। इसके बाद लोगों ने दीमापुर में संपर्क कर विस्तृत जानकारी ली।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button