आधी आबादीदेशबिग ब्रेकिंग

झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन, सोनारी की काजल यादव बनीं अध्यक्ष

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झारखंड सरकार ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग गठन कर दिया है। आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बनाया गया है। इसके अलावा 6 सदस्य बनाये गये हैं।

अधिसूचना विभाग के सचिव कृपा नंद झा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस संबंध में समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दिया है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नियमावली में निहित प्रावधान के अंतर्गत गठित चयन समिति की अनुशंसा के आलोक में इसका गठन किया गया है।

पूर्वी सिंहभूम के सोनारी की रहने वाली श्रीमती काजल यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। चाईबासा के विकास देवघरिया, लालपुर रांची के उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, धनबाद के कुसुंडा के सुनील कुमार वर्मा, हजारीबाग की रूचि, चतरा लाइन मुहल्ला निवासी मिनहाजुल हक, धनबाद के हीरापुर के डॉ आभा बिरेंद्र अकिंचन को सदस्य बनाया गया है।

 

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button