देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

जदयू नेता ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार को मारी गोली

नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र इलाके से आ रही है जहां धरहरा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पिंटू सिंह को बदमाशों ने घर से बुलाकर गोली मार दिया।

बताया जाता है कि आज पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पैतृक गांव मुस्तफापुर में अस्थावां विधानसभा का बैठक में हुआ था, जिसमें रिश्तेदार पिंटू सिंह ने बैठक में हिस्सा लिया था।

बैठक में हिस्सा लेने के बाद पिंटू सिंह अपने गांव धरहरा लौट गए थे। इसी दौरान पिंटू सिंह को गोली मारी गई।

इस वारदात पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कड़े तेवर में कहा की इस गोलीबारी की घटना को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने इस घटना के पीछे सीधे-सीधे जेडीयू को जिम्मेवार ठहराया है, क्योंकि जिसके द्वारा गोली मारी गई है, वह जेडीयू नेता है।

उन्होंने कहा कि आज हमारा रिश्तेदार पिंटू सिंह अस्थावां विधानसभा की बैठक में शामिल होने आया भी था और बैठक में शामिल होने के बाद अपने गांव लौटा था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि पिंटू सिंह को गोली इसलिए मारी गई, क्योंकि वह हमारे साथ रहकर काम करता है। गोली मारने वाले शख्स ने आरसीपी सिंह का साथ छोड़ने की धमकी देकर  पिंटू सिंह को गोली मारी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा के नालंदा जिला में हमारे बढ़ते शाख को देखकर जेडीयू पूरी तरह से घबरा चुके हैं। यही कारण है कि हमारे रिश्तेदार को गोली मारी गई है।

आरसीपी सिंह ने  कहा के नीतीश कुमार की औकात राजनीतिक रूप से लड़ने की नहीं रही है। इसीलिए जेडीयू के द्वारा हमारे रिश्तेदारों को निशाना बनाया जा रहा है। जेडीयू ने आरसीपी सिंह को बर्बाद करने की भी बात कही है और अगला टारगेट आरसीपी सिंह को ही बताया है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button