देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीतिशिक्षा

बिहार में शिक्षकों की छुट्टी कटौती का फैसला निरस्त, शिक्षा विभाग ने आदेश लिया वापस

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के स्कूलों में छुट्टियों की कटौती का आदेश निरस्त कर दिया गया है। बीते 29 अगस्त को शिक्षा विभाग ने पत्र जारी छुटि्टयों में कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद उठे बवाल के बाद अब शिक्षा विभाग ने अपने आदेश को वापस ले लिया है।

बता दें कि बिहार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में त्यौहारों की छुट्टियों में कटौती कर दी थी। रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी स्कूलों में अब छुट्टी खत्म करने के साथ कई त्योहारों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया था।

माध्यमिक शिक्षा कार्यालय की ओर से राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 31 अगस्त को छुट्टी घोषित थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने इसमें कटौती की थी।

सितंबर माह से दिसंबर तक तमाम पर्व-त्योहारों पर स्कूलों में 23 छुट्टियां निर्धारित थी, जिसे घटाकर 11 कर दिया गया था। लेकिन अब शिक्षा विभाग अपनी कटौती को वापस ले लिया है।

Decision to cut leave of teachers in Bihar cancelled Education Department withdraws order

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button