देशबिग ब्रेकिंग

ड्राइवर को अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा, अनियंत्रित होकर बस पलटी, 15 यात्री घायल

गिरिडीह (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। कोडरमा से गिरिडीह आ रही यात्री बस रविवार शाम करीब पांच बजे राजपुरा स्कूल के समीप हादसे का शिकार हो गई। जिसमें करीब 15 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गई।

सड़क हादसे में जख्मी लोगो में राजू रजक, अंजली सिंह, बसंती देवी, बस मालिक विजय सिंह, सोनी देवी, निशा कुमारी आदि शामिल हैं, जिन्हे सदर अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार विजय बस कोडरमा से यात्रियों को लेकर गिरिडीह आ रही थी। बस में सवार सभी यात्री अलग अलग स्थानों से चढ़े थे।

इस दौरान जब बस जमुआ होते हुए पचम्बा के राजपुरा स्कूल के समीप पहुंची तभी बस के ड्राइवर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 15 यात्री जख्मी हो गए।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button