आस-पड़ोसदेश

बिहारः जहानाबाद में पशु व्यवसायी की ईंट-पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के जहानाबाद जिले के पकड़ी गांव में एक पशु व्यवसायी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बुद्धन बीघा गांव के रहनेवाले विजय यादव एक दिन पहले सोमवार को पशु खरीदने के लिए शकूराबाद बाजार गये हुए थे और देर रात तक घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन करनी शुरू कर दी।

मंगलवार की सुबह उनका शव पकड़ी गांव के समीप से बरामद किया गया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

औरंगाबादः जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

करणी सेना-गुर्जर महासभा के विरोध-मांग के बीच फंसा अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’ फिल्म

जदयू विधायकों को सीएम नीतीश का फरमान- अगले 72 घंटे तक पटना से बाहर न जाएं

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के क्षेत्र में खनन माफियाओं की मिसाल तो देखिए!

खनन पट्टा मामले में हेमंत सरकार को बचाने के लिए समझें झामुमो का प्लान A और B

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button