जरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहार

SVU की बड़ी कार्रवाई, बिहार पुलिस के ‘भ्रष्ट’ इंजीनियर के ठिकानों पर छापामारी

कुछ दिनों पहले ही एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह ने अपनी बेटी की झारखंड की राजधानी राँची के अति महंगे होटलों में शादी कार्यक्रम की है। इसमें बड़ा दहेज देने की आशंका है। SVU की टीम राजगीर में इनके किराए वाले घर को भी खंगाल रही है…

बिहार शरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की है। SVU ने बिहार पुलिस कॉर्पोरेशन के  कथित भ्रष्ट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह के ऊपर अपना शिकंजा कस दिया है।

Big action of SVU raids on the premises of corrupt engineer of Bihar Policeबिहार के राजगीर और झारखंड के देवघर स्थित उनके घर पर SVU की टीम छापेमारी कर रही है। ADG नैयर हसनैन खान ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

बताया जाता है कि इंजीनियर ने देवघर में करीब 2 करोड़ से अधिक की लागत से आलीशान घर बनवा रखा है। पटना से गई टीम इनके घर को सर्च कर रही है।

घर के अंदर से अब तक ढाई लाख रुपए कैश के साथ-साथ लाखों रुपए की ज्वेलरी बरामद हुई है। साथ ही कई जमीन के डीड मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार, SVU की टीम घर में लगे टाइल्स की कीमत का अनुमान लगा रही है। काफी महंगे टाइल्स लगाए गए हैं।

बता दें कि अरुण की पोस्टिंग राजगीर में हैं। यहीं पर बिहार पुलिस एकेडमी भी है। कहा जा रहा है कि बिहार पुलिस बिल्डिंग कॉर्पोरेशन के इस एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने एकेडमी के लिए आए टाइल्स को राजगीर से देवघर भेजवाया और उसका इस्तेमाल अपने घर बनाने में किया। अब SVU की टीम इसकी भी पड़ताल कर रही है। जांच कर दोनों जगहों के टाइल्स का मिलान कराया जाएगा।

अधिकृत सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि राज्य सरकार को इनके काले कारनामों की सूचना मिली थी। तब से इनके बारे में इनपुट जुटाया जा रहा था। जब पड़ताल में ठोस सबूत हाथ लगे तो 17 फरवरी को पटना में SVU ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया था।

एक अनुमान के अनुसार, अरुण की संपत्ति अभी सरकारी आमदनी से 75 प्रतिशत अधिक मिली है। मगर, संभावना है कि दोपहर बाद तक इसका प्रतिशत और अधिक बढ़ जाएगा।

 

गिरिडीह : आत्मिक शांति के लिए साई द्याम में बनायी गयी है अद्धभुत गुफा

डीएसपी ने वृंदावन घुमाने के बहाने धर्मशाला में महिला कांस्टेबल संग किया गैंगरेप

खनन मंत्री का संसद में खुलासा, बिहार के सोनो में मिला देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार

सुपर थर्टी के संस्थापक आनंद कुमार ने वेदांता की छात्रा दीप शिखा को किया सम्मानित

बड़े घाघ निकले मंत्री के भ्रष्ट मृत्युंजय, छापामारी में पोर्न सीडी, कैश, सोने के बिस्किट समेत जानें क्या-क्या मिले

 

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once