हेमंत सरकार को लेकर बाबूलाल मरांडी का बड़ा ऐलान, लगाया सनसनीखेज आरोप

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं वरीय भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने लोकायुक्त और सूचना आयुक्त जैसे संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर हेमंत सरकार पर बड़ा सनसनीखेज आरोप लगाया है।

उन्होंने सोशल मीडया एक्स पर अपने ताजा पोस्ट में लिखा है कि हेमंत सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को योजनाबद्ध तरीके से कुचलने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण हेमंत सोरेन जी को डर है कि वो लोकायुक्त जांच के घेरे में भी आ जाएंगे।

यही वजह है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा कई बार फटकार लगाए जाने के बावजूद भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लोकायुक्त और सूचना आयुक्त जैसे संवैधानिक पदों पर नियुक्ति नहीं की जा रही है।

उन्होंने आगे लिखा है कि लोकतंत्र की रक्षा करने वाली संस्थाओं को निष्क्रिय कर, मीडिया को नियंत्रित कर और जनता की आवाज दबाकर यदि यह सरकार अपने पापों को छुपाने का भ्रम पाल रही है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है।

उन्होंने ऐलान किया है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और भ्रष्टाचार में लिप्त हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दिलाने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

ताजा खबरें

सर्वजन खबरें