बिग ब्रेकिंगमीडिया

Amrapali Training Center: अब नवोदित कलाकारों को मिलेगा जिलास्तरीय प्रशिक्षण

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में भी आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र (Amrapali Training Center) खोला जायेगा। इससे बिहार की गौरवशाली कला, संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन व विकास के साथ स्थानीय नवोदित कलाकारों को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से जिले के नवोदित व युवा कलाकारों को योग्य शिक्षकों द्वारा शास्त्रीय नृत्य, संगीत, वाद्य यंत्र व अन्य से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। ताकि भविष्य में भी सही सांस्कृतिक परंपरा में दक्ष कलाकार राज्य को मिलते रहें।

बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग यह केंद्र राज्य के सभी 38 जिलों में खोलेगा। विभाग ने इसके लिए अगले दो वर्षों में होनेवाले खर्च के लिए राशि की स्वीकृति भी दे दी है। साथ ही जिला स्तर पर कला, संस्कृति विभाग का पदाधिकारी भी बहाल कर दिये हैं।

फिलहाल जिले में योगदान देने वाले कला व संस्कृति पदाधिकारी शालिनी प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी के प्रभार में हैं। वर्तमान में जिले में विभिन्न कला के कई अपनी अपनी संस्था चला रहे हैं। कोई गायन, कोई वादन, तो कोई नृत्य की शिक्षा दे रहे हैं।

नृत्य की शिक्षा देनेवाले भी अलग-अलग निजी स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र चला रहे हैं, लेकिन भरतनाट्यम, शास्त्रीय नृत्य समेत फिल्मी गीतों पर नृत्य की कोई ट्रेनिंग सेंटर नहीं है। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खुलने से नवोदित कलाकारों को एक ही जगह गीत, संगीत, नृत्य आदि का प्रशिक्षण मिल सकेगा।

चार शिक्षकों का होगा नियोजनः जिले में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए 3000 वर्गफीट का मकान किराया पर लिया जायेगा। प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र के लिए चार शिक्षकों का नियोजन आउटसोर्सिंग के माध्यम से किया जायेगा। योजना का प्रारंभ वित्तीय वर्ष 2024-25 से किया जायेगा और वित्तीय वर्ष 2025-26 व 2026-27 तक कार्यान्वयन कराया जायेगा।

समीक्षा के बाद इस योजना को आगे के वित्तीय वर्षों के लिए विस्तारित किया जायेगा। केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर सात मार्च 2024 को हुई राज्यस्तरीय बैठक में लोक वित्त समिति द्वारा स्वीकृति के लिए अनुशंसा कर दी गयी है।

नालंदा जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी शालिनी प्रकाश कहते हैं कि आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खोलने की विभागीय सूचना है। जिलास्तर पर आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जल्द ही मानक के अनुसार आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के लिए भवन का चयन कार्य शुरू किया जाएगा।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once