देशबिग ब्रेकिंगबिहार

नवादा में धनबाद से बिहारशरीफ जा रही बुंदेल बस में भीषण लूट, घंटों लेट पहुंची पुलिस

नवादा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के नवादा में हथियार से लैस बदमाशों ने बस सवार यात्रियों से गहने, रुपये और मोबाइल लूट लिए। घटना आज बुधवार 15 नवंबर की अलहे सुबह की है। नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की और फरार हो गए।

Horrific robbery in Bundel bus going from Dhanbad to Biharsharif in Nawada police reached late by hours 2बुंदेल नामक बस झारखंड के धनबाद से बिहारशरीफ जा रही थी। नवादा में कुछ यात्रियों को उतारने के लिए पार नवादा रजौली बस स्टैंड जा रही थी। इसी दौरान देवी स्थान मंदिर के पास बदमाशों ने बस के यात्रियों से लूटपाट कर दी।

लूटपाट के शिकार हुए यात्रियों ने पुलिस को फोन किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। मौके पर पुलिसकर्मियों के नहीं पहुंचने से यात्री आक्रोशित दिखे। घंटों बाद कुछ पुलिसकर्मी सादे लिबास में घटनास्थल पहुंचे तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

कैसे हुई पूरी घटना? :  लूट के शिकार हुए यात्रियों ने बताया कि एक बदमाश सड़क पार करने लगा। यह देखकर चालक ने बस की गति धीमी कर दी। इसके बाद एक बदमाश बस में घुस गया और उसने ड्राइवर को हथियार भिड़ा दिया। फिर अन्य बदमाश भी बस में घुस गए।

हथियार के बल पर उन्होंने यात्रियों से मोबाइल और पैसे छीने लिए। पैसा, मोबाइल जिसने देने से मना किया उसके साथ मारपीट की। महिलाओं से गहने छीन लिए।

पीड़ित यात्रियों ने बताया कि सभी बदमाशों ने चेहरे को गमछा से ढका हुआ था और उनके पास हथियार थे। करीब 10 की संख्या के आसपास में बदमाश थे।

पुलिस के प्रति दिखा गुस्साः इस घटना को लेकर यात्रियों में पुलिस के प्रति भी गुस्सा दिखा। पुलिस के नहीं पहुंचने के कारण सभी बस लेकर बुंदेलखंड थाना पहुंच गए।

यात्रियों ने बताया कि थाने में कोई पुलिस मौजूद नहीं थी। हंगामे के बाद कुछ पुलिसकर्मी सादे लिबास में थाना से बाहर निकले। घटनास्थल से वे लोग पुलिस को फोन करते रहे लेकिन किसी ने मोबाइल रिसीव नहीं किया था।

मंत्री चंपई सोरेन ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन का किया उद्घाटन

जानें क्या हुआ जब जुआ में पत्नी को हारकर जुआड़ी पहुंचा घर… !

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के साथ 29 खेलों का ‘खेलो झारखंड’ सम्पन्न

दीपावली के दिन इस देश में धूमधाम से हुई कौए और कुत्ते की पूजा !

यमुनोत्री नेशनल हाईवे की सुरंग धंसने से 36 मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=yvU97nonSFo[/embedyt]

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button