रामगढ़ महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरुवा 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार

रामगढ़ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झारखंड के हजारीबाग एसीबी की टीम ने रामगढ़ महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरुवा को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। वह कुजू के दिगवार के तरुण गिरि नामक एक व्यक्ति से केस को रफा-दफा करने के नाम पर 10,000 हजार रुपये घूस ले रहीं थीं।

कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार गांव के तपन गिरि नामक व्यक्ति ने एसीबी हजारीबाग की टीम को इस बात की सूचना दी थी। एसीबी की टीम ने पहले मामले की जांच की और गुरुवार को जाल बिछा कर महिला थाना प्रभारी जब अपने कार्यालय में विभिन्न फरियादियों से बात की थी। उसी समय तपन गिरि से पैसा लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसीबी टीम ने महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरवा को गिरफ्तार कर अपने साथ हजारीबाग ले गई है और उनसे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी के पकड़े जाने के बाद पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। हजारीबाग एसीबी टीम का नेतृत्व डीएसपी कर रहे थे।

महिला थाना प्रभारी मेंजारी बीरूवा कुज्जू ओपी क्षेत्र के दिग्वार निवासी तरुण गिरि के मामले में 10,000 रुपए घूस की मांग कर रही थी। तरुण गिरि पर एक रांची रोड की महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण समेत अन्य मामले में महिला थाना में मामला दर्ज कराया था।

इसी मामले में तरूण गिरि के गिरफ्तारी के लिए रामगढ़ न्यायालय से गिरफ्तारी संबंधित इश्तेहार 27 दिसंबर को उसके घर पर पुलिस ने चिपकाया था। गिरफ्तारी से बचाने के लिए थाना प्रभारी तरुण गिरि के परिजनों से 10,000 रुपये की डिमांड की थी।

गुरुवार को जब तरुण गिरि के भाई तपन गिरि 10,000 रुपये थाना प्रभारी को बतौर घूस दिया। उसी समय एसीबी की टीम ने थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!