देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज, जानें किस दल से कौन-कौन होंगे 31 नए मंत्री

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)।  बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार होगा। आज सुबह साढे ग्यारह बजे नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। तेज प्रताप समेत आरजेडी कोटे से 16 मंत्री शपथ लेंगे। इसके अलावा जेडीयू से 11 और कांग्रेस के 2 मंत्री शामिल होंगे।

वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम से एक विधायक को मंत्री बनाने का फैसला हुआ है। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक को भी शपथ का न्यौता मिला है। कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है। इसमें 8 यादव, 4 मुसलमान, 6 दलित और 6 ऊंची जाति से मंत्री होंगे।

आज सुबह साढ़े 11 बजे राजभवन में राज्यपाल फागु चौहान नए मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे।

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में 31 नए मंत्री शामिल होंगे। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के रूप में 10 अगस्त को ही शपथ ले चुके हैं।

बिहार में नई सरकार के गठन पांच दिन बाद आखिरकार आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और जीतन राम मांझी की पार्टी हम  में सहमति बन गई और आज कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में 31 नए मंत्री शामिल होंगे। इसमें 79 सीटों वाली आरजेडी के 16 मंत्री शामिल होंगे। जबकि 45 विधायकों वाली जेडीयू के 11 विधायक मंत्री बनाए जाएंगे, यानी विधायकों की संख्या के आधार पर आरजेडी का पलड़ा भारी है।

इनके अलावा कांग्रेस के दो विधायक, हम के एक और एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद की शपथ लेने के लिए न्योता भेजा गया है।

आरजेडी से कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

तेज प्रताप यादव

आलोक मेहता

अनिता देवी

सुरेंद्र यादव

चंद्रशेखर

ललित यादव

भाई वीरेंद्र

रामानंद यादव

सुधाकर सिंह

सरबजीत कुमार

सुरेंद्र राम

अख्तरुल शहीन

कार्तिक सिंह

समीर महासेठ

शहनवाज

भारत भूषण मंडल

जेडीयू कोटे से कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

विजय चौधरी

बिजेंद्र यादव

अशोक चौधरी

शीला मंडल

श्रवण कुमार

संजय झा

लेशी सिंह

जमा खान

जयंत राज

मदन सहनी

सुनील कुमार

कांग्रेस और HAM से मंत्री

इसके अलावा नीतीश कैबिनेट में आज कांग्रेस से आफाक आलम और मुरारी गौतम भी मंत्री बनेंगे, जबकि HAM से मांझी के बेटे संतोष सुमन को मंत्री बनाया जाएगा।

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button