देशबिहार

बिहारः अब सभी आपात सेवाओं के लिए डायल कीजिए सिर्फ 112 नबंर

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। अब राज्य में कहीं भी एंबुलेंस की जरूरत हो या फायर ब्रिगेड की, पुलिस से शिकायत करनी हो या कोई मदद चाहिए, अब इसके लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर की जरूरत नहीं होगी। बस एक नंबर डायल-112 से सभी तरह की इमरजेंसी सेवाओं में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार में आपातकालीन सेवाओं के लिए एकीकृत नंबर 112 को लांच किया। इमर्जेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम के लिए राजवंशीनगर के पास 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम बनाया गया है।

इस सिस्टम को सुचारू ढ़ंग से चलाने के लिए करीब सात हजार पुलिसकर्मियों को आपातकालीन सेवाएं मुहैया कराने में लगाया गया है। इसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिसकर्मी हैं।

एसपी रैंक को दो अफसरों को भी लगाया गया है। आईजी वायरलेस इसे मॉनिटर करेंगे। पटना में डायल 112 के तहत कुल 100 और राज्य भर में पहले चरण में कुल 400 गाड़ियां 24 घंटे मूव करेंगी।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button