जरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहार

बहन ने टॉफी नहीं दी तो 9 साल के बच्चे ने फाँसी लगाकर दे दी जान !

भोजपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के भोजपुर में चॉकलेट के लिए एक बच्चे ने जान दे दी। 9 साल के प्रेम का चॉकलेट को लेकर अपनी बड़ी बहन गुड़िया से झगड़ा हुआ।

इसके बाद वो गुस्से में कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद जब बहन आई, तो दरवाजा बंद मिला। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका भाई फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव का है। जहां बुधवार की शाम भाई-बहन में मामूली कहासुनी हुई। उसके बाद रात में प्रेम ने सुसाइड कर लिया। घटना के बाद बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रेम टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार मोहल्ला निवासी स्व. रामाशंकर यादव का 9 साल का बेटा है।

चॉकलेट के लिए भाई से लड़ाई हुई थीः मृतक की बड़ी बहन गुड़िया कुमारी ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 7 बजे दोनों के बीच चॉकलेट को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में आकर उसके भाई प्रेम कुमार ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

इसके बाद वह नहाने चली गई। नहाने के बाद जब वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद देखा। जिसके बाद उसने खिड़की से झांक कर देखा तो वह गले में साड़ी बांधकर पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद उसने अपनी मां को आवाज दी।

बेटे को खो चुकी मां रो-रोकर बेहालः बेटी की आवाज सुन मां दौड़ी-दौड़ी आई और कमरे का दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद परिजन उसे आरा सदर अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने कलेजे के टुकड़े को सीने से लगाने के लिए तड़पती रही।

इसके बाद उसकी मां की तबियत खराब हो गई। घटना के बाद प्रेम के घर में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता की पहले ही हो चुकी है मौतः प्रेम के पिता कि साल 2011 में छत से गिरने के कारण मौत हो गई थी। तब से वह अपनी नानी घर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई–मिल्की गांव में अपनी मां कांति कुंवर, बहन गुड़िया के साथ रहता था।

परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस की रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण परिजन की ओर से आत्महत्या बताई गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट पाएगा। वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!