देशबिग ब्रेकिंग

अधेड़ संग फरार हुई 3 बच्चों की माँ, मामला दर्ज कराया तो फांसी पर लटकाया

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। झारखंड राज्य के पलामू ज़िले के पाटन थानान्तर्गत पाल्हे गांव में रविवार को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। एक युवक को फांसी के फंदे पर लटका कर मार डालने की कोशिश की गई।

हालांकि समय रहते उसकी बेटी के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को गंभीर स्थिति में फंदे से उतारा और बेहतर इलाज के लिए एमआर एमसीएच में मेदनीनगर में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने युवक का बयान लिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

खबरों के मुताबिक मुकेश कुमार मेहता को गांव के ही रवि पासवान और शशि पासवान ने मारने का प्रयास किया। मुकेश की 10 वर्षीय बेटी निशा ने अपने पिता को फांसी पर लटका हुआ देखकर शोर मचाया तब लोग इकट्ठा हुए और मुकेश को फंदे से उतारा।

मुकेश की बेटी ने बताया कि सुबह में दो व्यक्ति उसके घर आए थे। वह बाहर खेल रहे अपने छोटे भाई को देखने गई। जब वापस कमरे में आई तो देखी कि पिता फांसी पर लटके हुए हैं। मुकेश ने भी बयान दिया है कि चंद्रदेव पासवान के बेटे रवि और शशि ने उसे फांसी पर लटकाया था।

कहा जाता है कि मुकेश की पत्नी के साथ चंद्रदेव पासवान का प्रेम संबंध है और एक सप्ताह पहले चंद्रदेव उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया है। महिला अपने तीन छोटे बच्चों को छोड़कर अधेड़ उम्र के प्रेमी के साथ चली गई है।

इसी के बाद से दोनों परिवारों के बीच विवाद बढा हुआ था। महिला के भगा ले जाने के मामले में कुछ दिन पहले मेदनीनगर के महिला थाने में मुकेश कुमार महतो के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है।

बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज होने से चंद्रदेव के परिजन गुस्से में हैं और मुकेश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि दिनदहाड़े गांव में युवक की हत्या के लिए उसे फंदे पर लटकाने की कोशिश की गई, जो पुलिस के प्रति डर नहीं होना साबित करता है। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!