देशबोलती तस्वीरें

अब आदित्यपुर का बचपन भी लीलने लगा सफेद जहर, वायरल हुआ वीडियो

जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झारखंड सूबे के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर ब्राउन शुगर का हॉट स्पॉट बन चुका है। यहाँ आदित्यपुर का बचपन भी अब उसकी गिरफ्त से अछूता नहीं रहा।

1इन दिनों एक चिंताजनक वीडियो पूरे कोल्हान क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 3-4 छोटे-छोटे बच्चे नशा करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो आदित्यपुर “बी” रोड का है, जो मुस्लिम बस्ती से सटा हुआ है।

खबरों के मुताबिक ब्राउन सुगर जैसे सफेद जहर यहीं से पूरे कोल्हान के अलावे ओड़िसा और बंगाल तक पहुंचाया जा रहा है।

जमशेदपुर हो या चाईबासा हर जगह से पकड़ में आनेवाले ब्राउन शुगर कारोबारी का कनेक्शन आदित्यपुर के इस मुस्लिम बस्ती से जुड़ना भी कम चिंता का विषय नहीं है।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे नशे में इस बात से बेफिक्र होकर झूम रहे हैं कि उनकी गतिविधयां कैमरे में कैद हो रही है।

हैरानी की बात तो यह है कि ब्राउन शुगर की आदी अब युवतियां भी हो रहीं हैं और इसके कारोबारी ऑन कॉल इसकी डिलीवरी कर रहे हैं।

सुपर थर्टी के संस्थापक आनंद कुमार ने वेदांता की छात्रा दीप शिखा को किया सम्मानित

बड़े घाघ निकले मंत्री के भ्रष्ट मृत्युंजय, छापामारी में पोर्न सीडी, कैश, सोने के बिस्किट समेत जानें क्या-क्या मिले

बिग बी के यूनिक वर्ल्ड फैमली ‘बच्चन’ सरनेम का यह है असल राज़ !

खेत में काम कर रहे किसान दंपति पर मधुमक्खियों का हमला, हालत गंभीर

बोले सीएम नीतीश- ‘लोगों को बताइए कि कैसे बना बाढ़ बिजली घर’

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!