ट्रक और विक्टा की टक्कर में दाह संस्कार कर लौट रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 2 गंभीर

लखीसराय (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थानान्तर्गत पिपरा गांव के पास टाटा विक्टा और ट्रक की हुई सीधी भिड़ंत में 8 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 2 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं।

8 people of the same family died after cremation in the collision of truck and Vikta 2 serious 1खबरों के मुताबिक  शेखपुरा से सिकंदरा की ओर जा रही टाटा विक्टा में एक ही परिवार के लोग थे। इसी दौरान मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एचपी गैस की एक ट्रक से विक्टा की भीषण टक्कर हो गयी।

टक्कर के बाद विक्टा के परखच्चे उड़ गये। वहीं 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। हादसे के शिकार सभी व्यक्ति जमुई जिला के खैरा के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सड़क हादसे का शिकार बना परिवार अपने घर के एक सदस्य का दाह-संस्कार करके पटना से लौट रहा था।

इसी बीच लखीसराय और जमुई के बॉर्डर हलसी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में मुखग्नि देकर लौट रहे कर्ता की भी मौत हो गयी।

सुबह 6 बजे हुए इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं 4 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, उनमें भी दो लोगों की मौत की खबर है।

 

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button