सहारा इंडिया ब्रांच मैनेजर एवं कांग्रेस नेता की पीटकर हत्या, पत्नी गंभीर

रामगढ़ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सेंट्रल सौंदा स्टाफ क्वार्टर में अज्ञात अपराधियों ने कांग्रेस नेता सह सहारा इंडिया के सेक्टर मैनेजर कमलेश नारायण शर्मा की लोहे के रड से पीटकर हत्या कर दी है।

खबरों के मुताबिक इस दौरान अपराधियों ने कमलेश नारायण शर्मा की पत्नी चंचला देवी पर भी वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिन्हें  भुरकुंडा अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स राँची रेफर कर दिया गया. है।

स्थानीय लोगों को इस वारदात की जानकारी आज शनिवार की अहले सुबह मिली। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी।

कमलेश नारायण सहारा इंडिया कंपनी भुरकुंडा में ब्रांच सेक्टर मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत थे और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

 

सीएम हेमंत के खिलाफ सोशल मीडिया पर बेरोजगारों का बढ़ता डिसलाइक मुहिम

एंबुलेंस और बाइक की सीधी भिड़ंत में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, यहाँ 1 माह में गई 30 जानें

डैम के भव में मछली मारने के दौरान खुद की जाल में फंसे 4 युवक, मौत

देखिए कार द्वारा मूर्ति विसर्जन जुलूस को कुचलने का वायरल हुआ भयावह वीडियो

झूलते तार की करंट से ढलाई कार्य में जुटे 2 मजदूरों की मौत, अन्य जख्मी 10 मजदूरों में कई गंभीर

 

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button