पश्चिम चंपारण में मिली पांच आँखों वाली अनोखी मछली!

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर क्षेत्र में एक ऐसी अनोखी मछली मिली है। इसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ अनुभवी मछुआरों को भी हैंरत में डाल दिया है।

बताया जाता है कि त्रिवेणी नहर की उप-वितरणी के पास मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में एक पांच आँखों वाली कांटेदार और काले रंग की मछली फंस गई, जिसका वजन लगभग 300 ग्राम बताया जा रहा हैं।

स्थानीय मछुआरों के अनुसार उन्होंने अपने जीवन में ऐसी मछली कभी नहीं देखी। न ही यह प्रजाति गंडक नदी या अन्य नदियों या किसी नहर में पहले देखी गई हैं। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने इस विचित्र मछली की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर भी साझा कीं।

मछली की अनोखी संरचना को देखते हुए स्थानीय जानकार इसे संभवतः किसी दुर्लभ समुद्री प्रजाति से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि मछुआरों में सबसे बड़ा सवाल यही हैं कि यदि यह समुद्री मछली हैं तो वह नहर तक कैसे पहुंची? हालांकि मछुआरों ने कुछ देर निरीक्षण के बाद मछली को नहर में दोबारा छोड़ दिया है।

अब स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों के बीच इस बात पर चर्चा तेज हैं कि इस रहस्यमयी मछली की वास्तविक प्रजाति क्या हैं और इसके यहां पहुंचने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन के बाद ही साफ जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल यह पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बनी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

सर्वजन खबरें