तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: ‘RSS से भी खतरनाक हो चुके हैं नीतीश’

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर नीतीश कुमार को आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से भी ज्यादा खतरनाक बताया हैं।

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा हैं, ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मिली जमीन, प्रोत्साहन, प्रायोजन एवं आत्मविश्वास के बल पर RSS और BJP के लोग भागलपुर में मस्जिद पर चढ़ कर झंडा लहरा रहे हैं। अब प्रदेशवासी कह रहे हैं कि अस्वस्थ अवस्था के कारण श्री नीतीश कुमार जी RSS से भी अधिक ख़तरनाक हो चुके हैं।’।

उन्होंने सीएम नीतीश पर आरोप लगाया कि उनकी कमजोर और अस्वस्थ मानसिकता के चलते प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा हैं। तेजस्वी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लोग अब मुख्यमंत्री को आरएसएस से भी अधिक खतरनाक मानने लगे हैं। तेजस्वी के इस आक्रमण के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार या उनके समर्थक इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Tejashwi Yadav's big attack: 'Nitish has become more dangerous than RSS'

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!