जमुई में 55 वर्षीय महिला के साथ मंदिर परिसर में गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

जमुई (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मंदिर परिसर में गैंगरेप किया गया। यह घटना मंदिर के पवित्र स्थान पर हुई, जो लोगों में भय और आक्रोश का कारण बन गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ नशेड़ी युवकों ने महिला को मंदिर की बाउंड्री के अंदर खींचकर ले जाया और करीब तीन घंटे तक उसे बंधक बनाए रखा। इस दौरान उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने जब विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

यह घटना उस समय की है, जब महिला मंदिर परिसर के पास से गुजर रही थी। नशेड़ी आरोपियों ने महिला को अकेला पाकर घसीटकर मंदिर के भीतर ले गए और उसके साथ यह घिनौना कृत्य किया। महिला ने जैसे-तैसे खुद को संभाला और घटना के बाद पुलिस थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

इस घटना से इलाके के लोग स्तब्ध हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

ताजा खबरें

सर्वजन खबरें