5 दोस्तों ने गैंगरेप कर महिला का पहले बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर किया यौन शोषण, 2 गिरफ्तार

शेखपुरा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। पांच दोस्तों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाया और हद तो यह हो गई कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांचों ने महिला के साथ चार माह तक यौन शोषण किया। थक-हार कर महिला ने दो दिन पहले पांचों के खिलाफ शेखपुरा महिला थाना में एफआईआर करायी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चदंन यादव को शहर के वीआईपी रोड के एक निजी होटल से दबोचा। जबकि, आरोपी लक्षमण यादव को बंगाली पर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। हालांकि, तीन अन्य आरोपी घर छोड़कर भाग निकले हैं।

शेखपुरा एसपी कार्तिकेय के शर्मा के अनुसार सभी आरोपी शहर के बंगालीपर के हैं। फरार हो चुके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि एक आरोपी के मोबाइल से वीडियो भी मिला है। मामले का स्पीडी ट्रायल कर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलायी जाएगी। महिला की मेडिकल जांच करायी गयी है।

13 दिसंबर को किया था गैंगरेप: महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि 13 दिसंबर 2021 को महिला किसी काम से शेखपुरा आयी थी। देर शाम को जब वापस लौटने लगी तो पांच में से तीन दोस्तों ने महिला को पकड़ लिया और सुनसान जगह पर लेकर चला गया। फोन कर दो अन्य दोस्तों को बुलाया। पांचों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो भी बनाया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर सभी आरोपी महिला का यौन शोषण कर रहे थे। सोमवार को भी आरोपी चंदन ने महिला को वीआईपी रोड के एक होटल में बुलाया था। लेकिन, पुलिस ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

स्कूल में छात्र-छात्रा कर रहे थे गंदा काम, महिला रसोईया ने डांटा तो दिनदहाड़े मार दी गोली

फैमिली पॉल्टिक्सः देर रात बोरिया बिस्तर लेकर राबड़ी आवास पहुंचे तेजप्रताप, क्योंकि…

नालंदाः कुदरत का करिशमा, कहीं न देखा होगा ऐसा विचित्र बच्चा !

राजद नेता को राबड़ी आवास के बंद कमरे में नंगा कर पीटने के आरोपी लालू पुत्र तेजप्रताप अब देगें पार्टी से इस्तीफा

सीएम हेमंत सोरेन पर रघुवर दास का एक और बड़ा हमला, कहा- ‘पत्नी कल्पना सोरेन समेत करीबी…’

Show More

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!