देशबिग ब्रेकिंगबिहार

बिहार के 7 जिलों में वज्रपात से 15 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान कैमूर में 07, भोजपुर में 03, पटना में 01, जहानाबाद में 01, अरवल में 01, रोहतास में 01 एवं औरंगाबाद में 01 व्यक्ति की वज्रपात से मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें ।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button