23.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023
अन्य

    सीएम नीतीश कुमार के हाथों राजगीर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यूं अवतरित हुई गंगा

    एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर में गंगा जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया।

    Ganga descended in Rajgir amid Vedic chants CM Nitish inauguratedमौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी मौजूद रहे। पतित पावनी गंगा का ऐतिहासिक नगरी राजगीर में अवतरण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ।

    वाराणसी के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से आए पंडितों की देखरेख में पूजा संपन्न कराई गई। पंडित पंकज मालवीय के निर्देशन में स्वस्ति वाचन के साथ पूजा का शुभारंभ किया गया।

    सीएम नीतीश कुमार के लगातार प्रयास से पतित पावनी गंगा का जल आखिरकार अपने मूल मार्ग से सौ किलोमीटर दूर और असंभव सा लग रहे ऊंचाई पर चढ़ते हुए राजगीर तक आ पहुंचा है। इससे नालंदा जिले के लोगों को सालों भर पीने के लिए पर्याप्त जल मिल सकेगा।

    भगीरथ से की जा रही नीतीश कुमार की तुलना

    इस योजना के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना राजा भगीरथ से की जा रही है।

    दरअसल,राजगीर में करीब सौ किलोमीटर दूर से गंगा का जल लाया गया है। यह इलाका अपेक्षाकृत ऊंचा और पहाड़ी है, जहां पेयजल की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है। सीएम नीतीश की दूरदर्शी सोच और अथक प्रयास से यह संभव हो पाया है।

    देशभर में हो रही राजगीर की चर्चा

    हर घर गंगा जल आपूर्ति योजना की शुरुआत के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर में अब नेचर सफारी, जू सफारी बनवा दिया गया है। पर्यटन के लिहाजा से लगातार काम किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि राजगीर काफी महत्वपूर्ण जगह है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर कन्वेशन सेंटर पूरा बिहार में पहली बार राजगीर में बना। देश में इसकी चर्चा हुई। नेचर सफारी, जू सफारी घोड़ा कटोरा से लेकर कई काम राजगीर के लिए किए। किसी को जाने-आने में समस्या न हो, इसके लिए भी सुविधा दी गई।

    खेती में भी नहीं आएगी परेशानी

    नीतीश ने कहा कि राजगीर के लिए बहुत से काम किए हैं। गंगा दी धार यहां आने से लोगों को काफी सुविधा होगी। हर तरह की जरूरतों के लिए जल घर तक उपलब्ध होगा। एक व्यक्ति को 135 लीटर पानी घर पर ही मिल जाएगा।

    लगातार को पढ़ने और बेहतर अनुभव के लिए डाउनलोड करें एंड्रॉयड ऐप। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे

    दुनिया कर रही नीतीश कुमार की तारीफ : संजय झा

    जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंजीनियर होने का फायदा बिहार को मिल रहा है। संजय झा ने बिल गेट्स का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के जल जीवन अभियान की तारीफ पूरी दुनिया कर रही है।

    उन्होंने कहा कि तीन साल से कम समय में राजगीर की यह योजना पूरी हुई है। एक बोतल गंगा जल लेने के लिए लोग सौ- दो सौ किलोमीटर तक जाते हैं। अब नीतीश कुमार की कोशिश से लोगों को 100 किलोमीटर दूर नहाने के लिए भी गंगा का जल मिलेगा।

    पानी को बर्बाद होने से रोकना जरूरी : सीएस

    मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि आज राजगीर के लोगों को नहाने और पीने के लिए गंगा का पानी मिल रहा है, इससे बड़ी बात क्या होगी। उन्होंने कहा कि पानी के उपयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। इसे बर्बाद होने से रोकना है।

    11 शक्तिशाली पंप से नवादा तक जायेगा गंगा जल

    गंगा जल को 11 शक्तिशाली पंप के जरिए हाथीदह से राजगीर, गया, बोधगया और नवादा पहुंचाया जाएगा। राजगीर में इसके लिए डिटेंशन सेंटर बनाया गया है।

     

    कुमार गौरव अजीतेन्दु को तृतीय रविनेश कुमार वर्मा स्मृति सम्मान

    संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रधान सचिव ने दिलाई शपथ

    सूचना भवन में ली गयी संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता की शपथ

    मुंगेर से दिल्ली तक अमेज़ॉन-फ्लिपकार्ट की तरह यूं चल रहा है अवैध हथियारों का कारोबार

    विश्व कीर्तिमान बना रहे बिहार के चोरः अब सुरंग बना रेल इंजन चुराया, बरौनी से मुजफ्फरपुर ले जाकर बेच दिया

    2 COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!