अन्य
    Tuesday, February 18, 2025
    19 C
    Patna
    अन्य

      BPSC TRE-3 का पेपर परीक्षा पूर्व लीक होने की आशंका, झारखंड पुलिस ने 300 परीक्षार्थियों को किया गिरफ्तार

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित की जा रही शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में एक साथ शामिल होने जो रहे करीब 300 परीक्षार्थियों को झारखंड के हजारीबाग की पुलिस ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया है।

      संदेह है कि इन अभ्यर्थियों को शिक्षक नियुक्ति परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र पहले से उपलब्ध करा दिए गए थे और उन्हें हजारीबाग के दो होटलों में रुकवा कर प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे।

      ये सभी छात्र तीन-चार बसों में सवार होकर परीक्षा देने जा रहे थे, तब हजारीबाग के बरही में इन्हें रोक लिया गया। परीक्षा शुरू हो गई है, लेकिन ये छात्र सेंटर तक नहीं पहुंच पाए। पुलिस के कई अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही बिहार के भी कुछ पुलिस अधिकारियों के पहुंचने की सूचना मिल रही है।

      बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च को 2 पाली में आयोजित की जा रही है। यह बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्र छात्रों को उपलब्ध कराने के बाद पिछले दो दिनों से पढ़ाया जा रहा था। शुक्रवार को छात्र अलग-अलग बस से परीक्षा स्थल के लिए रवाना हुए थे।

      सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से किसी परीक्षार्थी के पास उनका मोबाइल नहीं है। इससे पहली नजर में यह माना जा रहा है कि इन्हें परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक कराने वाले किसी गैंग के जरिए ऑपरेट किया जा रहा था। इनके मोबाइल संभवतः गैंग ऑपरेटर्स द्वारा इसलिए जब्‍त किए गए हैं, ताकि वे प्रश्नपत्र दूसरों से शेयर न कर सकें। इनके पास से प्रश्नों के सेट भी बरामद किए गए हैं।

      हजारीबाग जिला पुलिस के एक अफसर के अनुसार छात्रों से पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला प्रश्न पत्र लीक से जुड़ा हुआ है। यह जांच का विषय है कि जो प्रश्न पत्र छात्रों से बरामद किया गया है, वह प्रश्न क्या परीक्षा में आया है या नहीं। इसे लेकर बिहार पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

      पटना GRP जवान ने शादी का झांसा देकर झारखंड की छात्रा संग किया दुष्कर्म

      बिहार सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों के कागजात की पुनः जांच होगी, तब होगी नियुक्ति

      दुमका स्पैनिश वुमन गैंगरेप मामले में अबतक 8 आरोपी गिरफ्तार

      साहिबगंज में मिला दुनिया का सबसे खतरनाक दुर्लभ प्रजाति का मछली, देखते ही मार दें!

      अब KK पाठक का गवर्नर से सीधा पंगा, सभी वीसी और रजिस्ट्रार का वेतन रोका, पूछा क्यों न हो FIR

      बिहार के 836 स्कूलों में पीएमश्री योजना लागू, जानें अहम बदलाव

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के शिक्षा क्षेत्र में...

      प्रगति यात्रा का आकर्षण बनी मधुरेंद्र की यह कलाकृति, मुख्यमंत्री भी हुए मुरीद

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में विकास की नई...

      बिहार भू सर्वे: दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज़, शहरी क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा कार्रवाई

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में ज़मीन सर्वेक्षण (बिहार...

      सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त राशन और पैसा को लेकर राजनीतिक दलों को लताड़ा

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चुनावों से पहले राजनीतिक...

      नासा की चेतावनी: एस्टेरॉयड वाइआर 4 से धरती को खतरा, जानें आशंका!

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अंतरिक्ष में घूमते खतरनाक...

      Topics

      अब इन 6 उत्पाद को मिलेगा जीआई टैग, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में खुला सेंटर

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के छह विशिष्ट उत्पादों...

      पटना SSP की बड़ी कार्रवाई: 500 केस IEO पर FIR दर्ज करने का आदेश

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज))। राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन...

      गजब! राजधानी पटना के थाना से जब्त वाहन लेकर फरार हुआ शराब माफिया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना में...

      Related Articles