इंडियन इंजीनियरिंग का कमाल है दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब नदी रेल पुल

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। वर्ष 2025 में भारतीय रेलवे में दुनिया के सबसे ऊंचा चिनाब नदी रेल पुल के रुप में एक नया अध्याय जुड़ गया। इस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह जून 2025 को किया था।The world tallest railway bridge over the Chenab River is a marvel of Indian engineering 2

यह नदी के ऊपर 359 मीटर (1,178 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है, जो पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टॉवर से 35 मीटर और कुतुब मीनार से पांच गुना ऊंचा है। यह 1,315 मीटर लंबा लोहे का आर्क ब्रिज है।

इसका आर्क स्पैन 485 मीटर है। पुल के 18 पिलर हैं और सबसे ऊंचा पिलर 130 मीटर का है। इसे भूकंपीय और वायुजनित परिस्थितियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है।The world tallest railway bridge over the Chenab River is a marvel of Indian engineering 3

यह इतना मजबूत है कि 8।0 रिएक्टर का भूकंप भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता और 260 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलने वाली हवाओं को भी यह सहन कर सकता है।

इसे विस्फोटक-रोधी पदार्थ से बनाया गया है, जिससे 40 किलो के विस्फोटक का भी इस पर कोई असर नहीं होगा। इस ब्रिज का निर्माण कई चुनौतियों को पार करने के बाद संभव हो पाया है।The world tallest railway bridge over the Chenab River is a marvel of Indian engineering 1

इन चुनौतियों में भौगोलिक परिस्थितियां, तेजी से बदलते मौसम और सुरक्षा संबंधित मुद्दे शामिल थे। इस ब्रिज से जम्मू तथा श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

सर्वजन खबरें