जरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

पटना जंक्शन के पास आधुनिक भारत के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा को रात अंधेरे जेसीबी से हटाया !

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़)। देश के आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृतियों को एक-एककर मिटाया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही पटना जंक्शन के पास पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति को जेसीबी के सहारे रात के अंधेरे में हटा दिया गया।

रातो रात अचानक देश के पहले पीएम की मूर्ति अचानक हटाएं जाने को लेकर एक सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर श्री नेहरू की मूर्ति हटाएं जाने के पीछे सरकार की मंशा क्या है।

पटना जंक्शन के पास से पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाए जाने पर पूर्व‌ आईपीएस अमिताभ कुमार दास ने इसका खुलासा करते हुए राज्यपाल से मांग की है कि नेहरू की मूर्ति हटाकर सीएम अपने पिता की मूर्ति लगाने की साज़िश कर रहें हैं। उस पार्क में पुनः पंडित नेहरू की प्रतिमा लगाई जाएं।

पूर्व आईपीएस अमिताभ कुमार दास ने राज्यपाल को लिखें पत्र में कहा है कि पटना जंक्शन के पास से पंडित नेहरू की मूर्ति हटाया जाना काफी निंदनीय है। उन्हें सूचना मिली है कि सीएम अपने पिता स्व रामलखन सिंह की प्रतिमा लगाने की साज़िश कर रहें हैं। जबकि उनका योगदान देश‌ के लिए क्या रहा है बिहार की जनता जानती है। जब इस देश का पीएम पंडित नेहरू के बराबर नहीं हो सकते तो सीएम के पिता की तुलना नेहरू से करना काफी हास्यास्पद है।

श्री दास ने राज्यपाल फागु चौहान से मांग की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति को सम्मान के साथ पटना जंक्शन स्थित पार्क में पुनः स्थापित कराएं।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button