बिहार शरीफ सदर अस्पताल में एक शव की हैरान करने वाली कहानी

नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिला मुख्यालय अवस्थित बिहार शरीफ सदर अस्पताल में हुई एक अजीबोगरीब घटना ने सभी को चौंका दिया।

सफाईकर्मी द्वारा सूचित किए जाने के बाद यह पता चला कि पहले मंजिल पर स्थित बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था।

कर्मी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर एक युवक फर्श पर गिरा हुआ पाया गया। पुलिस ने बिना नब्ज टटोले उसे मृत समझ लिया।

अस्पताल में मची अफरा-तफरीः शौचालय में शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच किसी ने नालंदा के सिविल सर्जन को इस घटना की जानकारी दी।

जब सिविल सर्जन वहां पहुंचे और शव की स्थिति देखी तो उन्होंने भी बिना नब्ज टटोलने के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने का निर्देश दिया।

युवक की चौंकाने वाली पहचानः जैसे ही शव के कानों में ‘पोस्टमॉर्टम’ का शब्द गया, वह अचानक उठ खड़ा हुआ और भागने का प्रयास करने लगा। यह दृश्य देख सभी लोग हैरान रह गए।

युवक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के जिराइनपर गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई। पता चला कि वह सदर अस्पताल में दवा लेने आया था और शराब के नशे में धुत्त था।

अंततः पुलिस ने उसे पकड़कर अपने साथ थाना ले गई। यह घटना न केवल चौंकाने वाली थी बल्कि मनुष्य की अद्भुतता का भी एक उदाहरण पेश करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

सर्वजन खबरें