देश

राँची पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनके लिए 15 फरवरी है बड़ा खास दिन, क्योंकि…

राँची (इंडिया न्यूज रिपोर्टर)। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद आज रविवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे और एयरपोर्ट से निकलने के बाद वे मोरहाबादी स्थित गेस्ट हाउस के लिए निकल गए।

खबरों के मुताबिक चारा घोटाला के एक बड़े मामले में 15 फरवरी को फैसला आना है। यह मामला डोरंडा कोषागार से 139.45 करोड़ की फर्जी तरीके से निकासी से जुड़ा हुआ है।

4 मामलों में सुनायी जा चुकी है सजाः रांची के डोरंडा कोषागार से 139।35 करोड़ की अवैध निकासी का मामला चारा घोटाले का सबसे बड़ा मामला है।

झारखंड में लालू के खिलाफ चारा घोटाले में पांच केस दर्ज हैं। अब तक इनमें से दुमका कोषागार से अवैध निकासी केस में पांच साल की सजा लालू को पहले सुनायी जा चुकी है।

चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के दो केस में 7-7 वर्ष की सजा पूर्व में सुनायी गयी थी। देवघर कोषागार से निकासी के एक मामले में उन्हें दो धाराओं में 4-4 वर्ष की सजा मिली थी।

अब पांचवां केस डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी का है जिसमें 15 फरवरी को फैसला सुनाये जाने की तारीख तय हुई है।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राजद अध्यक्ष के पहुंचने पर प्रदेश राजद के नेताओं ने गाजा बाजा, ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।

उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व विधायक भोला यादव सहित अन्य नेता भी रांची पहुंचे।

एयरपोर्ट पर स्वागत करने वाले नेताओं में पार्टी के पूर्व प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, यूथ कमिटी के निवर्तमान अध्यक्ष रंजन यादव, पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व विधायक संजय यादव सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker