मीडिया

रांची एक्सप्रेस के पूर्व संचालक-संपादक पवन मारू का बेंगलुरु में निधन

राजनामा.कॉम।  रांची एक्सप्रेस के पूर्व संचालक-संपादक पवन मारू जी का बेंगलुरु में निधन हो गया है। वे पिछले कई माह से किडनी रोग से पीड़ित थे।

वे अपने पीछे पत्नी सरोज मारू और दो बेटे पुनीत मारू व नवनीत मारू को छोड़ गए हैं।

पवन मारू जी का जन्म 22 मार्च 1957 को रांची में हुआ था। वे वर्ष 1996 में रांची छोड़कर बेंगलुरु चले गए थे।

पवन मारू के निधन पर उनके छोटे भाई तथा राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने कहा कि हमारे परिवार का एक हीरा चला गया। उनके बड़े भाई विजय मारु पूरी तरह निशब्द हैं।

सुरेंद्र सीताराम मारू के द्वितीय पुत्र पवन मारू बेंगलुरु में अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए गए थे। पवन मारू एक सामाजिक योद्धा थे।

उन्होंने रांची में कई सामाजिक संस्थानों के साथ मिलकर समाज की सेवा की हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

पवन मारू के निधन से रांची में शोक की लहर दौड़ गई। पवन मारू झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रांची में उनकी लोकप्रियता अभूतपूर्व थी।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button