अन्य
    Monday, February 10, 2025
    14.7 C
    Patna
    अन्य

      पटना GRP जवान ने शादी का झांसा देकर झारखंड की छात्रा संग किया दुष्कर्म

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड की रहने वाले एक छात्रा के साथ पटना जंक्शन जीआरपी के जवान ने शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म किया और उसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। यह मामला पिछले फरवरी माह का गांधी मैदान थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल का बताया जाता है

      खबरों के अनुसार आरोपी जवान ने पीड़िता का मोबाइल छीन लिया और उसमें सेव सभी फोटो, वीडियो और अन्य मैसेज को डिलीट करने के साथ ही मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया। वह केस दर्ज कराने के लिए जीआरपी से लेकर गांधी मैदान थाने तक चक्कर लगाती रही, पर किसी ने उसकी सुध नहीं ली।

      हद तो तब हो गई, जब गांधी मैदान थाना पहुंची पीड़िता को पुलिस ने दो-तीन दिन तक रखा और पुलिस ने धमकाया केस किया तो घर वालों को जेल भेज देंगे।

      पीड़िता का आरोप है कि गांधी मैदान थाना की महिला पुलिस ने पीटा और गाली-गलौज की। बदचलन घोषित करने की धमकी देकर भगा दिया। उसे कहा गया कि अगर केस किया तो तुम्हारे घर वालों को जेल भेज देंगे। इस बात से वह इतना डर गई कि घर लौट गई।

      पीड़िता ने पत्रकारों से कहा कि उसके साथ पुलिस ने नाइंसाफी की है। उस जवान पर पटना पुलिस कार्रवाई करे।

      पीड़िता के अनुसार जीआरपी जवान से उसका ऑनलाइन परिचय हुआ था। उसके बुलाने पर एक बार गया गई थी। फिर उसने शादी करने के लिए मुझे पटना बुला लिया। उसपर भरोसा कर पटना आ गई। उसने मेरी अस्मत लूट ली और शादी करने से इन्कार कर दिया।

      छात्रा ने कहा कि आरोपी जवान ने उसे झारखंड से बुलाया। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां दोनों ने शादी की। 3 फरवरी को दिन-रात और 4 फरवरी को दोपहर तक दोनों होटल में रहे। इसके बाद उसने साथ रखने से मना कर दिया। 4 फरवरी को झारखंड जाने के लिए पटना जंक्शन पहुंची, उसी समय आरोपी वहां पहुंचा और मेरा मोबाइल लेकर भाग गया। वह खोजते खोजते जीआरपी पटना जंक्शन पहुंची तो वह भी आ गया। जीआरपी थाने में किसी ने मदद नहीं की। वह आवेदन देना चाह रही थी, लेकिन नहीं लिया गया।

      इस मामले में जीआरपी थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि जिस जीआरपी जवान पर आरोप लगा है, वह पटना जंक्शन जीआरपी का जवान है। मामला गांधी मैदान थाना का है। गांधी मैदान थाना की पुलिस आई थी।

      गांधी मैदान अपर थानेदार परितोष कुमार ने बताया कि मुझे इस घटना के बारे में जानकारी नहीं हैं। थानेदार छुट्टी पर हैं।

      इस बाबत पटना एसएसपी ने कहा पीड़िता आएगी तो जांच करेंगे, आरोपी सही होने पर जवान पर कार्रवाई होगी एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। पीड़िता अगर आकर पूरी बात बताएगी, लिखित आवेदन देगी तो इसकी जांच कराऊंगा। अगर जांच में वह सिपाही दोषी पाया गया तो कार्रवाई होगी। साथ ही उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी, जिन्होंने उसे तीन दिन तक थाने में बैठाया। उसके साथ मारपीट की और धमकी दी।

      उधर, बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने कहा कि घटना शर्मनाक है। पीड़िता अपना लिखित बयान आयोग को आकर दे। उसके लिखित बयान के बाद इसकी जांच होगी। जो भी दोषी पाए जाएंगे, कार्रवाई होगी।

      बिहार सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों के कागजात की पुनः जांच होगी, तब होगी नियुक्ति

      दुमका स्पैनिश वुमन गैंगरेप मामले में अबतक 8 आरोपी गिरफ्तार

      साहिबगंज में मिला दुनिया का सबसे खतरनाक दुर्लभ प्रजाति का मछली, देखते ही मार दें!

      अब KK पाठक का गवर्नर से सीधा पंगा, सभी वीसी और रजिस्ट्रार का वेतन रोका, पूछा क्यों न हो FIR

      नालंदा में मातम में बदली शब-ए-बारात, 2 युवक की मौत, 3 युवक गंभीर  

      गजब! राजधानी पटना के थाना से जब्त वाहन लेकर फरार हुआ शराब माफिया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना में...

      भ्रष्टाचार के आरोपी BPSC अध्यक्ष को लेकर मुश्किल में सरकार, SC ने मांगा जवाब

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)...

      Online Betting App से 304 करोड़ की ठगी, 10 भारतीय समेत 24 साइबर अपराधी गिरफ्तार

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नेपाल पुलिस ने एक बड़े...

      Government records: अब 14 कॉलम में दर्ज होंगे भूमि सर्वे में रैयतों के अधिकार

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भूमि सर्वे में रैयतों के...

      सीएम नीतीश कुमार की नालंदा में थानेदार-दारोगा की देखिए गुंडागर्दी!

      नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह...

      Topics

      गजब! राजधानी पटना के थाना से जब्त वाहन लेकर फरार हुआ शराब माफिया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना में...

      Online Betting App से 304 करोड़ की ठगी, 10 भारतीय समेत 24 साइबर अपराधी गिरफ्तार

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नेपाल पुलिस ने एक बड़े...

      Government records: अब 14 कॉलम में दर्ज होंगे भूमि सर्वे में रैयतों के अधिकार

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भूमि सर्वे में रैयतों के...

      सीएम नीतीश कुमार की नालंदा में थानेदार-दारोगा की देखिए गुंडागर्दी!

      नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह...

      Investment in Bihar: शुगर मिल, फोर स्टार होटल और आईटी हब को मिली मंजूरी!

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में औद्योगिक विकास को...

      दारोगा और सिपाही की अजीबोगरीब शादी, थप्पड़ बाद खुली अय्याशी की पोल!

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नवादा पुलिस बल में तैनात...

      देखें Amazing Video: यहां एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में बसा है पूरा शहर!

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। Watch Amazing Video: क्या आप...

      Related Articles