देशराजनीति

अखबार ने छापी झूठी खबर, झामुमो नेता अंतु तिर्की ने जताई कड़ी आपत्ति

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झामुमो नेता  अंतु तिर्की ने रांची से प्रकाशित हिन्दी दैनिक भास्कर में ‘बरियातु रोड का गढ्डा भरा गया’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर कड़ी आपत्ति प्रकट की है।

इस खबर की जांच करने के लिए झामुमो के केन्द्रीय नेता अंतु तिर्की स्थल निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ में झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष डॉ हेमलाल कुमार मेहता एवं उपाध्यक्ष सुनील साहू भी थे।ROAD CRIME JMM 2

वे सब कार्य स्थल को देखकर हैरान हो गए। उन्होंने देखा कि कल के मुकाबले आज एक मजदूर ज्यादा लगाकर काम कराया जा रहा है और स्थिति वही की वही है।

वेशक भास्कर जैसे बड़े अखबार में इस तरह के झूठे खबर छापा जाना काफी दुर्भाग्य पूर्ण है।

झामुमो नेता फैयाज शाह बताते हैं कि कल तीन मजदूर थे और आज चार मजदूर कार्य करते पाये गाये हैं। उन मजदूरों में एतवा उरांव,  घुमेशवर महतो, नागेसर महतो, अजय महतो शामिल हैं।

ROAD CRIME JMM 3सके एक दिन पूर्व भी झामुमो केन्द्रीय नेता  अंतु तिर्की  ने सड़क का निरिक्षण करते हुए मजदूरों से हालात की जानकारी ली थी। रांची प्रेस क्लब और IMA के सामने रोड़ के बीचो बीच पानी के पाइप फट जाने के कारण सडक पर जानलेवा गड्ढा हो जाने के कारण बहुत बडी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा था।

वहां काम कर रहे मजदूरों और कांट्रेक्टर संजीव कुमार गुडडू ने श्री अंतु तिर्की को बताया था कि  पानी कहाँ से लिक कर रहा है, इसका पता ही नही चल पा रहा है।

उधर, आज के दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि पथ निर्माण प्रमंडल रांची की ओर से बरियातु रोड का जानलेवा गड्डा गुरुवार को भरा गया। लोकायुक्त कार्यालय के सामने पिछले एक माह से गड़्डा हो गया था। कुछ लोगों ने गड्डा में बोल्डर और ईंट डाल दिया, ताकि दुर्घटना न हो। लेकिन इससे लगातार दुर्घटना होने लगी। खबर छपने के बाद आनन फानन में उस गड्डे की मरम्मत की गई।ROAD CRIME JMM 5

 

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के फैसले में 32 प्रतिशत आदिवासी आरक्षण को बढ़ाने पर मुहर

भाजपा ने 20-25 भ्रष्ट विधायक खरीदकर मध्य प्रदेश में बनाई सरकारः राहुल गांधी

मंत्री ने ‘गंगा जल आपूर्ति योजना’ के अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण

27 नवंबर को होगी प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी, देखें सूची

5 साल की मासूम संग दुष्कर्म के आरोपी को पंचायत ने उठक-बैठक करवाकर छोड़ा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker