NEET Paper Leak: BJP और JDU पर हमलावर हुई RJD, बोले मनोज झा- संजीव मुखिया…

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) और उसके सरगना संजीव मुखिया उर्फ लूटना को लेकर राजद और भाजपा पर हमलावर हो उठी है। राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर मनोज झा ने सवाल उठाया है कि देश में होने वाले हर पेपर लीक के तार नालंदा जिले से क्यों जुड़े होते हैं। पिछली राजद-जदयू की 17 महीनों की सरकार में हुई नियुक्तियों की छोड़ दें तो एनडीए के शासन में हुई नियुक्तियों में चयनित लोग नालंदा के ही मिलेंगे। यह संयोग है या प्रयोग? यह बात हर बिहारी जानता है।

श्री झा ने नयी दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा निवासी संजीव मुखिया गिरोह ने बीपीएससी की तरफ से आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का भी पेपर लीक किया था, लेकिन उस पर कोई कारवाई नहीं हुई? उसके बेटे डॉ शिव का नाम आया, लेकिन उसे भी गिरफ्तार नहीं किया गया?

श्री झा ने आगे सवाल उठाया कि अभी तक जितने भी पेपर लीक हुए है, उनके सरगनाओं का संबंध जदयू और भाजपा के नेताओं से ही क्यों है? क्या यह महज संयोग है?

उन्होंने आगे कहा कि पेपर लीक का मुख्य आरोपित अमित आनंद का बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा नेता संजय जायसवाल के बीच क्या रिश्ते हैं? सिकंदर यादवेंदु को नौकरी किसने दी? पड़ताल करने की जरूरत है? राजद एनडीए सरकार से मांग करती है कि नीट परीक्षा को तत्काल रद्द की जाये। एनटीए को भी तुरंत भंग किया जाये। शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा दें।

नीट पेपर लीक के किंगपिन को कौन बचा रहा है?

इधर, बिहार राजद ने भी अहम सवाल उठाए हैं कि नीट पेपर लीक के किंगपिन और मुख्य सरगना नालंदा निवासी संजीव मुखिया को कौन बचा रहा है?

राजद ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि संजीव मुखिया की पत्नी एनडीए से चुनाव लड़ चुकी है? जदयू की नेत्री रही है।

क्या यह सत्य नहीं है कि सत्ता शीर्ष के सीधे हस्तक्षेप के कारण ही तीसरे चरण की बीपीएससी शिक्षक भर्ती पेपर लीक के आरोपी होने के बावजूद यह परिवार खुला घुम रहा है।

बिहार राजद ने औपचारिक तौर पर जदयू और भाजपा नेताओं के पेपर लीक कांड और बीपीएससी शिक्षक बहाली के आरोपितों के साथ फोटो भी साझा किये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

सर्वजन खबरें