बिग ब्रेकिंगमीडिया

निजी कंपनियों को छोड़ BSNL की ओर तेजी से भाग रहे हैं मोबाइल उपभोक्ता

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) जिसके बारे में कुछ वर्ष पूर्व तक क्या-क्या भ्रांतियां नहीं फैलाई गयी थी और यही वजह रही कि निजी कंपनियों का बाजार में दबदबा बढ़ा। लेकिन अब जब सभी निजी कंपनियों का टैरिफ बढ़ा तो लोगों को फिर से बीएसएनएल की याद आने लगी।

अच्छी बात यह है कि बीएसएनएल का ना केवल टैरिफ कम है बल्कि नेटवर्क के मामले में निजी कंपनी जियो, एयरटेल और वीआई से बिहारशरीफ शहर में बेहतर सेवा है। यही वजह है कि महज 15 दिनों में सिर्फ बिहारशरीफ नगर में लगभग 4500 लोग अलग-अलग कंपनियों से अपना मोह भंग किया। यानी कि पोर्टेबिलिटी के जरिये बीएसएनएल का दामन थामा।

स्थिति यह हो गयी है कि बीएसएनएल का सिम उपलब्ध नही है। जिसके लिए विभागीय अधिकारी मुख्यालय से यथाशीघ्र सिम की मांग की है। अचानक पोर्टेबिलिटी बढ़ने से बीएसएनएल के अधिकारियों की व्यस्तता भी बढ़ी है। इसके साथ हीं एमएनपी के लिए सिम मंगाने के लिए मुख्यालय को रिक्यूजीशन भेजा गया है।

बीएसएनएल की बात करें तो कुछ दिन पूर्व तक बीएसएनएल के नेटवर्क के प्रति ग्राहकों का रूझान कम था। लेकिन नेटवर्क में सुधार के साथ हीं लोग अन्य कंपनियां छोड़ कर बीएसएनएल से जुड़ने लगे।

बता दें कि पिछले 10 दिनों में निजी कंपनियों की सेवाएं 25 से 30 फीसदी महंगी कर दी गयी, जिसके बाद अचानक बीएसएनएल में पोर्ट करने वालों की कतार लग गयी है। बीएसएनएल द्वारा खासकर जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में वर्तमान में 4जी सेवा दी जा रही है।

फिलहाल ग्रामीण इलाकों में 2जी और 3जी की सेवा बहाल है। दूसरी कंपनियों से बीएसएनएल में पोर्ट कराने वाले लोगों में सबसे अधिक शहरी इलाके वाले ही हैं। कारण, बीएसएनएल से जुड़ने पर भी उन्हें ठीकठाक इंटरनेट स्पीड मिल जा रही है।

हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी 4जी सेवा की समस्या है, लेकिन जल्द हीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीएसएनएल की 4जी सेवाओं का पूरा विस्तार कर लिये जाने की योजना है। अभी बीएसएनएल के जिले में 123 मोबाइल टावर है।

अब बीएसएनएल की योजना 246 बीटीएस को अपग्रेड कर 4जी करने की है। जिसपर रोज काम चल रहा है और इस साल के अंत तक पूरे जिले में कंपनी की सभी बीटीएस 4 जी सेवा से जुड़ जायेगा। इसके बाद विभाग 3जी सेवा बंद करेगी और ग्राहकों को 2जी एवं 4जी सेवा सहज मुहैया रहेगी।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once Kalpana Soren was seen grooming Hemant Soren’s hair and beard