देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

जदयू अध्यक्ष पद से ललन का इस्तीफा, नीतीश ने फिर संभाली पार्टी की कमान

नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नई दिल्ली में हो रही जदयू की इस बड़ी बैठक को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं। जदयू में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

जानकारी के मुताबिक राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने खुद कार्यकारिणी की बैठक में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। बताया जा रहा है कि शाम 5 बजे उनके इस्तीफे और नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। साढ़े तीन बजे जदयू परिषद की बैठक है।

ललन सिंह के इस्तीफे और नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर पर रिएक्शन देते हुए विजय चौधरी ने कहा कि ललन सिंह ने खुद कहा था कि पहले भी हमने नीतिश बाबू के कहने पर ही पद लिया था।

उन्होंने कहा कि ललन सिंह को अब लोकसभा चुनाव में जाना है। ललन सिंह की नाराजगी की खबरों पर विजय चौधरी ने कहा कि ललन सिंह कोई नराज नहीं हैं। नीतिश और ललन सिंह दोनों प्रभावी भूमिका में रहेंगें।

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इस्तीफे के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड की कमान थाम ली है। जनता दल युनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार फिर एक बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं।

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button