देशबिग ब्रेकिंगराजनीतिशिक्षा

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई अस्पताल में निधन

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज सुबह ही झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दुनिया को अलविदा कह दिया।हाल ही में उनको स्वास्थ्य में परेशानी को देखते हुए उन्हे रांची से चेन्नई एरलिफ्ट कर ले जाया गया था।

Jharkhand education minister Jagarnath Mahato died in Chennai hospital 1वहीं उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही शिक्षा मंत्री का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहें है। अस्वस्थ महसूस होने के बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया था।

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी और चेन्नई जाकर जांच कराने की सलाह दी।

इसके बाद उनके स्वास्थ को देखते हुए विशेष विमान से उन्हें चेन्नई ले जाया गया था। 14 मार्च से ही मंत्री चेन्नई के अस्पताल में इलाजरत थे। वहीं उनके निधन की खबर सुनकर झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button