बिग ब्रेकिंग

रिम्स में ईलाजरत जख्मी पत्रकार बैजनाथ महतो का निधन, शोक संदेशों का तांता

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क डेस्क। आज सुबह झारखंड की मीडिया के लिए एक बड़ी बुरी खबर आई। रिम्स में पिछले 3 सप्ताह से जिंदगी से जुझ रहे पत्रकार बैजनाथ महतो पर मौत हावी हो गई। वे अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मौत हो गई।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

इधर, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि पत्रकार बैजनाथ महतो पर बीते 11 सितंबर की रात सदर थाना क्षेत्र की तिरिल बस्ती में जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने गंभीर अवस्था में बैजनाथ को 12 सितंबर की सुबह तीन बजे रिम्स में भर्ती करवाया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

पत्रकार बैजनाथ महतो पर हमला करने वाले आरोपी आकाश को रांची पुलिस ने बीते 19 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी शख्स आकाश उर्फ बेंगा को गया के टिकारी से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

छानबीन में यह बात सामने आई कि बैजनाथ को आकाश उर्फ बेंगा नामक आरोपी ने हथौड़े से सिर पर मारा था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेंगा फरार चल रहा था।

बेंगा को बिहार के गया जिले से दबोचा गया था। उसके लिए रांची पुलिस ने आठ टीमों का गठन किया था और 25 हजार रुपये इनाम तक की घोषणा की गई थी।

एनसीबी के शिकंजे में शाहरुख खान और शक्ति कपूर के बेटे समेत 3 बड़े बिजनेसमैन की बेटियाँ

जेल बंद एनोस एक्का की काली कमाई की महल बना ईडी ऑफिस !

VIP मंत्री की प्रचार वाहन ने राजभवन की कार ठोका, नशे में धुत था वाहन चालक, गिरफ्तार

हजारीबाग में पत्नी को मारा, लेकिन औरंगाबाद में शव फेंकते रंगे हाथ धराया आरा का जल्लाद पति

जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर बरसे नीतीश कुमार, बोले…

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button