देशबिग ब्रेकिंगबिहारशिक्षा

नालंदा में बाइक से स्कूल जा रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक को मारी गोली, हालत नाजुक

एकंगरसराय (नालंदा)। आज गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे कोशियावा से रसलपुर जाने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित चम्हेड़ा चिमनी ईंट भट्ठा के समीप पूर्व से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने मध्य विद्यालय रसलपुर  के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार को गोली मार दिया, जिसमें वे गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। घटना का अंजाम देकर सारे अपराधी भाग निकले।

घायल शिक्षक को स्थानीय लोगों ने चिंताजनक हालत में इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

घटना के सम्बंध में बताया जाता हैं कि एकंगरसराय थाने के मदनपुर गाँव निवासी दरोगा सुरेश प्रसाद के पुत्र अरूण कुमार जो मध्य विद्यालय रसलपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है।

गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे एकंगरसराय से वे बाइक से स्कूल जा रहे थे, कि जैसे ही चम्हेड़ा चिमनी ईंट भट्ठा के समीप पहुंचे, कि पूर्व से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोली चला दिया, जिसमें एक गोली उनके शरीर में जा लगी।

गोली लगते ही वे बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गये। खून से लतपथ हालत में ग्रामीणों ने इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया।

बताते चलें कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के पिता बिहार पुलिस में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। वही उनकी पत्नी बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है, औऱ इस घटना में संलिप्त लोगों को अबिलम्ब गिरफ्तारी की मांग की है।

एकंगरसराय के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने सूचना मिलते घटना स्थल पर पहुचकर छानबीन शुरू कर दिया है।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!