23.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023
अन्य

    यहाँ है एक ऐसा अनोखा चापाकल, जहां खुद निकलता रहता है 8-10 महीने शुद्ध पानी

    एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क डेस्क। झारखंड प्रदेश के बोकारो जिलान्तर्गत चास प्रखंड के सातनपुर पंचायत में अनोखा चापाकल है, जहां चापाकल में हैंडल चलाने की जरूरत नहीं होता है। पानी अपने-आप निकलता है। लोग इसे चमत्कार मानते हैं।

    जिले के चास प्रखंड के सातनपुर पंचायत स्थित मनमोहन कोऑपरेटिव, जहां अनोखा चापाकल है। इस चापाकल में हैंडल चलाने की जरूरत नहीं है।Here is such a unique hand pump where pure water keeps on coming out on its own for 8 10 months 1

    स्थिति यह है कि चापाकल से अपने आप 24 घंटे और सातों दिन पानी निकलते रहता है। ग्रामीण इसे चमत्कार मानते हैं।

    ग्रामीणों के अनुसार 12 महीने में 10 महीने ऐसे ही चापाकल से पानी गिरते रहता है। उन्होंने कहा कि अपने घर में चापाकल लगाना शुरू किया। 180 फीट बोरिंग करने के बाद काफी तेज पानी बाहर फेंका।

    कहते हैं घर में लगाये बोरिंग में पानी का फ्लो अधिक है, जिससे चापानल में हैंडल भी नहीं लग सके है। घर के बोरिंग से भी लगातार पानी गिरते रहता है।

    ग्रामीण बताते हैं कि यह चमत्कार है। प्राकृतिक चमत्कार की वजह से ही चापाकल से अपने-आप पानी गिरता है। चापाकल के पानी भी काफी शुद्ध है।

    बिजली आपूर्ति बाधित रहती है  तो आसपास के लोग इसी चापाकल के पानी पीने के साथ साथ घर के काम में उपयोग करते हैं।

    वहीं, पास के दूसरे गांव में 1500 फीट बोरिंग के लिए खुदाई किया गया, लेकिन पानी नहीं मिला। लेकिन यहाँ 180 फीट पर अपने-आप पानी निकलता है।

    ग्रामीणों की मानें तो सावन माह से चापाकल में पानी का फ्लो काफी बढ़ जाता है, जिससे अगले 8 से 10 महीने तक चापाकल में हैंडल चलाने की जरूरत नहीं पड़ता है।

    थानेदार-दारोगा ने जज को चैंबर में घुसकर पीटा, एसपी के खिलाफ दिया था कड़ा आदेश 

    चंडीगढ़ से पटना आ रही एक करोड़ की शराब की खेप औरंगाबाद में पकड़ाई

    मगध यूनिवर्सिटी के कुलपति के ठिकानों पर छापामारी जारी, अब तक मिले 5 करोड़ कैश समेत अकूत संपति

    सीएम नीतीश के निर्देश को ठेंगा, शराब के नशे में धुत धराया एक और अफसर

    बिहार सरकार ने IPS विवेक कुमार पर दिया प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!