बिग ब्रेकिंगशिक्षा

दुमका एसपी कॉलेज रैगिंग मामले में 26 नामजद आरोपितों के खिलाफ एफआईआर

दुमका (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के अंगीभूत एसपी कॉलेज के जूनियर छात्रों से रैंगिंग मामले में नगर थाना पुलिस ने 26 नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस पीड़ित छात्रों की लिखित शिकायत पर नामजद आरोपित राली किस्कू, दिनेश टुडू, शिवचंद्र किस्कू, विश्वजीत सोरेन, फॉलेंरेश मरांडी, दुर्गा टुडू, मतीएस हेम्ब्रम, मोहन लाल सोरेन, संजय हांसदा, राजेंद्र मुर्मू, सीता राम, सुरेश हांसदा, पवन हेम्बम, जुगन हेम्ब्रम, जुगेश, लुकेश, सुभाष हांसदा, सुषांतो, रामू सोरेन, दीपू हांसदा, जितलाल हांसदा, महान हेम्ब्रम, स्टेफन हेम्ब्रम, राजेंद्र, दिलीप बेसरा एवं भीमसेन हेम्ब्रम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस मामले में कांड संख्या 153/22 के भादवी की धारा 341, 323, 290, 355, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

मामले में डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि यह विशुद्ध रूप से संस्थागत मामला है। पुलिस लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

 

 

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button