बिग ब्रेकिंगबिहार

औरंगाबाद में यूं फेंका मिला फुलवारीशरीफ से चोरी ATM का खाली बक्सा, 21 लाख रुपए गायब

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ से चोरी हुई एटीएम औरंगाबाद के दाउदनगर से बरामद हुई है। चोरों ने कैश निकालकर एटीएम को जमुआवां गांव के पास पईन में फेंक कर फरार हो गए।

खबरों के मुताबिक राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ के गुलिस्तान मुहल्ला स्थित एचडीएफसी बैंक की एटीएम को अपराधियों ने बीते बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे महज 10 मिनट में उखाड़ लिया और स्कॉर्पियो पर रख कर फरार हो गये। उस समय एटीएम में 21 लाख कैश था।Empty ATM box stolen from Phulwarisharif found thrown in Aurangabad Rs 21 lakh missing 2

चोरों ने एटीएम को सोन नहर रोड से अरवल होते हुए औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर इलाके में ले गये और कैश निकालने के बाद उसे फेंक दिया।

दाऊदनगर थाना क्षेत्र की जमुआवां गांव जाने वाली मुख्य सड़क किनारे पानी भरे पईन से एटीएम की खाली बक्से को बरामद किया गया।

कहा जाता है कि चोरों ने मोटी रस्सी के एक छोर को एटीएम मशीन से बांधा और दूसरे छोर को स्कॉर्पियो में लगा दिया और गाड़ी स्टार्ट कर खींचा तो एटीएम उखड़ गयी।

इस दौरान एटीएम के गिरने से हुई तेज आवाज के कारण स्थानीय लोग व पैदल गश्ती कर रहे दो-तीन पुलिस जवान दौड़ कर पहुंच गये। लेकिन, उनकी आंखों के सामने ही सारे चोर फरार हो गए।

खबरों के अनुसार चोरें ने भागने के क्रम में एटीएम का सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। हालांकि, डीवीआर सुरक्षित थी और उसमें चोरों की तस्वीर सामने आ गयी है।

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से स्पष्ट हुआ कि बदमाश चार की संख्या में थे और उजले रंग की स्कॉर्पियो से आये थे। सभी ने चेहरे को गमछी से ढंक रखा था। उनकी उम्र 25-30 वर्ष के आसपास थी और सभी ने जिंस पैंट व शर्ट पहन रखी थी।

 

ADJ उत्तम आनंद मौत मामले में CBI की चार्जशीट पर HC हुआ नाराज

मुखिया प्रत्याशी की विषाक्त मछली-भात भोज खाने से 150 लोग बीमार

स्कूल संचालक बना दरींदा, फुफेरा भाई को अपहरण कर पहले जिंदा जलाया, फिर शव के टुकड़े कर नदी में फेंका

बिहार में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक

पति से झगड़ा कर घर से ट्रेन पकड़ने जा रही महिला को बंधक बनाकर हफ्ता भर गैंगरेप

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!