अन्य
    Wednesday, May 8, 2024
    अन्य

       कांग्रेस MP और BJP प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

      सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरायकेला विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक संयोजक बिनोद श्रीवास्तव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसके बाद भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जिला कार्यालय के निचले तल में लोकसभा चुनाव कार्यालय के रूप में उद्घाटन किया।

      Congress MP cum BJP declared candidate Geeta Koda inaugurates election office 1उक्त आशय की जानकारी देते हुए धन्यवाद जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि चाईबासा लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक इसी कार्यालय से चुनावी गतिविधियों का संचालन होगा।

      इस दौरान कांग्रेस सांसद सह भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा मोदी जी ने कई असंभव लगने वाले जैसे कार्यों को किया है। मोदी जी ने लोगो के जीवन स्तर को सुधारा है। हमारे विरोधी जल जंगल जमीन की बाते करते है, लेकिन सबसे ज्यादा अनैतिक दोहन भी वहीं करते है।

      उन्होंने कहा मैं तमाम कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करती हूं की जब भी आप मुझे याद करेंगे मैं आपके साथ खड़ा रहूंगी।

      जिलाधक्ष उदय सिंहदेव ने कोर कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा की तथा उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव जीतने के लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है। कार्यालय कार्यकर्ता और कार्यक्रम,

      कार्यालय। हमारे पास कार्यकर्ता की फौज है और कार्यक्रमों को सही तरीके से संपादित करना है। चुनाव हम जरूर जीतेंगे।Congress MP cum BJP declared candidate Geeta Koda inaugurates election office 1 1

      स्वागत भाषण में संयोजक बिनोद श्रीवास्तव ने कहा यह लड़ाई बड़ी है हमे कठिन परिश्रम करना होगा।

      श्री सुबोध गुड्डू ने कहा मोदी जी जो कहते है वह करते है, हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ की चिंता करनी है।

      भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा विपक्षी हमारे लोगो को दिग्भ्रमित करने का प्रयास करेंगे लेकिन हम एक जुट होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

      विधानसभा प्रभारी जे.बी तुबित ने कहा जिस तरह पहली फुहार के बाद किसान फसल बोने को तत्पर हो जाता है, वैसे ही कार्यालय उद्घाटन के बाद कार्यकर्ता कमर कस लेता है।

      श्री रमेश हांसदा ने कहा कि हमे अपने लक्ष्य को कैसे पाना है उसकी चिंता करनी है।

      आज की बैठक में लोकसभा की संयोजिका श्रीमती गीता बालमुचू, सह संयोजक बॉबी सिंह, गणेश माहली, शैलेंद्र सिंह, मीनाक्षी पटनायक, राजा सिंहदेव, रमेश हांसदा, अनंतराम टुडू,  हरिकृष्ण प्रधान, राजा सिंहदेव, राकेश मिश्रा,  कुबेर सारंगी, सुनील श्रीवास्तव, संजय सरदार, कृष्णा प्रधान, मनोज तिवारी, सूर्या देवी, रितिका मुखी, रश्मि साहू, ब्रह्मानंद झा, पंकज कुमार, ललन शुक्ला, संजीव रंजन, बद्री दरोगा, अमित सिंहदेव, निरंजन मिश्रा, अमितेश अमर, सोहन सिंह, राजकुमार सिंह, कमल नंदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

      पटना GRP जवान ने शादी का झांसा देकर झारखंड की छात्रा संग किया दुष्कर्म

      बिहार सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों के कागजात की पुनः जांच होगी, तब होगी नियुक्ति

      दुमका स्पैनिश वुमन गैंगरेप मामले में अबतक 8 आरोपी गिरफ्तार

      साहिबगंज में मिला दुनिया का सबसे खतरनाक दुर्लभ प्रजाति का मछली, देखते ही मार दें!

      अब KK पाठक का गवर्नर से सीधा पंगा, सभी वीसी और रजिस्ट्रार का वेतन रोका, पूछा क्यों न हो FIR

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!