अन्य
    Thursday, May 2, 2024
    अन्य

      सड़क हादसाः खड़ी ट्रक से टकराई बोलेरो, 3 लोगों की मौत, 4 व्यक्ति गंभीर

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर में आज अहले सुबह करीब 3:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना होने की खबर है। जिसमें तीन लोगों की मौत और चार लोगों के गंभीर होने की बात सामने आई है।

      खबरों के अनुसार रामगढ़ के चेटर गांव के लोग बोलेरो से पारसनाथ जा रहे थे कि अहले सुबह करीब 3:30 बजे बोलेरो ने खड़ा ट्रक को सामने से धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई है।  जबकि एक गंभीर रूप से घायल की रिम्स में मौत हो चुकी है।

      दुर्घटना में घटना स्थल पर टेकलाल महतो की बहू और 2 वर्ष के पोते की मौत हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र महतो की पत्नी के रिम्स में मौत हो गई है। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें अच्छे इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

      दुर्घटना के बाद घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया।  जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।  बाकी गंभीर स्थिति में घायल लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया।

      मृतकों का शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में रखा गया है। वही इस दुर्घटना की खबर चेटर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोग घायलों को देखने के लिए रांची रिम्स पहुंच रहे हैं।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=a1VyarsT3qE[/embedyt]

      खरसावां का भव्य मां आकर्षणी मंदिर दर्शन, जहाँ होती है पत्थर के टुकड़ों की पूजा

      जानें आखिर कौन हैं गुगल सर्च में अचानक टॉप ट्रेंड हुई कल्पना सोरेन

      झारखंड की राजनीति में भूचाल, अब यहाँ बनेगी ‘राबड़ी सरकार’ !

      झामुमो विधायक का इस्तीफा, हेमंत की जगह कल्पना को सीएम बनाने की चर्चा

      जॉर्ज, शरद, प्रशांत, मांझी, रामचन्द्र से लेकर ललन तक | कोई न समझ पाया नीतीश का यह कंठराज

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!