अन्य
    Monday, May 6, 2024
    अन्य

      5 साल में 300 फीसदी बढ़ी अमित शाह की संपत्ति

      “2012 में शाह की सम्पति 1.90 करोड़ रुपए की थी जो अब बढ़कर 19 करोड़ हो गई है। अपने ऐफिडेविट के अनुसार 10.38 करोड़ रुपए की चल संपत्ति पैतृक तौर पर भी मिली है।”

      अहमदाबाद (न्यूज डेस्क)। बीते 5 साल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की संपत्ति तेजी से बढ़ी। उनकी संपत्ति में करीब 300 फीसदी का इजाफा हुआ है।

      दरअसल इसका खुलासा उस एफिडेबिट से हुआ है जो उन्होंने गुजरात में होने वाले राज्यसभा चुनाव के नामांकन के लिए भरा है इसके मुताबिक़ बीते 5 सालों में अमित शाह की सम्पति तेजी से बढ़ी है और इसमें करीब 300 फीसदी का इजाफा हुआ है।

      इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कांग्रेस से बीजेपी में आए बलवंत सिंह राजपूत और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमत पटेल की भी संपत्ति में इजाफा देखने को मिला है।

      2012 में शाह की सम्पति 1.90 करोड़ रुपए की थी जो अब बढ़कर 19 करोड़ हो गई है। अपने ऐफिडेविट के अनुसार 10.38 करोड़ रुपए की चल संपत्ति पैतृक तौर पर भी मिली है।

      पिछले 5 साल में शाह और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति में कुल 300 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2012 में उनकी कुल संपत्ति 8.54 करोड़ रुपए थी, वह बढ़कर 2017 में 34.31 करोड़ रुपए हो गई है।

      इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और उनके पति जुबिन इरानी की संपत्ति में भी 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इरानी दंपती की 2014 में 4.91 करोड़ रुपए अचल संपत्ति बढ़कर अब 8.88 करोड़ रुपए हो गई है। केंद्रीय मंत्री के पति की संपत्ति में तो वृद्धि हुई है, लेकिन खुद उनकी निजी संपत्ति में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

      स्मृति ईरानी ने इस बार अपने हलफनामे में कबूल किया है कि उन्होंने अभी तक बी.कॉम की डिग्री पूरी नहीं की है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!